शांतिपूर्ण माहौल में चालीसवा का जुलूस निकाला गया

Palamu : मेदिनीनगर शहर के पहाड़ी मोहल्ला कर्बला से मंगलवार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में चालीसवाँ का जुलूस निकला गया।जुलूस में शामिल अकीदतमंद या अली या हुसैन आदि का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।जुलुश शाह मुहल्ला, कन्नी राम चौक,सत्तार सेठ चौक,विष्णु मंदिर रोड,पंच मुहान,बड़ी मस्जिद रोड होते हुए छहमुहान पहुंचा। वहां से सेवा सदन, नदी किनारे होते हुए शाहपुर पुल पहुंचा और शहर व शाहपुर के जुलूस का मिलान हुआ।

जुलूस में मुहर्रम इंतजामियां कमिटी के जेनरल खलीफा जिशान खान, अंजुमन इसलाहुल मुसलिमीन के पलामू सदर मुस्तफा कमाल,पूर्व सदर हाजी मो शमीम अहमद उर्फ ललन,पूर्व जेनरल खलीफा इसराइल आजाद उर्फ मिंटू,रियाज़ खान, मो नेयाजु,सन्नू सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल थे।

जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान मुख्य रूप से मौजूद थे।वही नेउरा गांव में भी चालीसवा जुलूस का बड़े रूप में आयोजन किया गया।जिसे देखने के लिए आसपास के कई गांव के लोग शामिल हुवे। इस वर्ष लाखो रुपए की लागत से बने कर्बला का प्रारूप ताजिया लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

चालीसवा के जुलूस में चैनपुर पूर्वी के जिला पार्षद फजायल अहमद,इकबाल अंसारी,सफीक अंसारी,नौशाद खान सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।वही चालीसवा जुलूस के दौरान लोगों को आयोजकों ने सम्मानित भी किया। वहीं मौके पर उपस्थित जिला परिषद फजायल अहमद ने कहा की विकास के लिए सौहार्द बेहद जरूरी है। पलामू हमेशा से सौहार्द का परिचय देता रहा है।

मौके पर चैनपुर प्रखंड के उप-प्रमुख सुनील सिंह, जनरल खलीफा खुश मोहम्मद, चालीसवां कमेटी के सदर जुबेलअंसारी, सेक्रेटरी रिजवान अंसारी, नायब सदर रहमान अंसारी, नजीर अंसारी, खजांची फिरोज आलम, कारीगर सफीक अंसारी, शाहिद अंसारी, खुर्शीद अंसारी आदि जुलूस में सक्रिय थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!