हरिहरगंज : अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
एनएच 139 पर हादसे में युवक घायल, सीएचसी में इलाज जारी
Palamu : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एनएच 139 स्थित कटैया मोड़ के समीप सोमवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल युवक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा थाना क्षेत्र के गोडीयारपुर गांव निवासी नितिश सिंह (18 वर्ष), पिता गौतम सिंह के रूप में हुई है.

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया.

सीएचसी केंद्र के प्रभारी डॉ गोपाल प्रसाद ने बताया कि घायल युवक नितिश सिंह बिहार के गोडीयारपुर गांव का रहने वाला है. उसे अस्पताल में भर्ती कर आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया. दुर्घटना के बाद सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों में भी कुछ देर के लिए हलचल रही।



