हुसैनाबाद : अवैध हथियार के साथ 3 व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Palamu : हसैनाबाद थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांशु शुक्ला ने बताया कि
दिनांक 15 सितंबर को संध्या करीब 19:00 बजे हसैनाबाद थाना क्षेत्र के कचरा मोड के निर्देशानुसार पुलिस अवर निरीक्षक बिमल कुमार स०अ०नि० रामचन्द्र सिंह एवं सशस्त्र बल के जवानों द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि संध्या करीब 19:50 बजे छतरपुर की तरफ से पैदल आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस बल को देखते ही दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से तत्परतापूर्वक खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने एवं स्वतंत्र गवाहों के समक्ष उनकी तलाशी ली गई। पुलिस की कार्रवाई में बरामद अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए गिरफतार रितेश कुमार पासवान तथा एक निरूद्ध बालक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अवैध आग्रेयास्त्र एवं कारतूस रखना एक गंभीर संज्ञेय अपराध है जिसके तहत हुसैनाबाद थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों निरुद्ध बालक त्यागी पासवान तथा गिरफतार अभि० रितेश पासवान को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु भेजा गया है।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से निम्नलिखित अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किए गए।पहला निरूद्ध किशोर के बाएं कमर के जींस पैंट में खोंसा हुआ एक लोहे का बना हुआ लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। दूसरा व्यक्ति रितेश कुमार पासवान उम्र करीब 18 वर्ष पिता उदय पासवान साकिन अलीनगर थाना हुसैनाबाद जिला पलामू के जींस पेंट के दाहिने पॉकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ छापामारी अभियान में हुसैनाबाद इंस्पेक्टर बिमल कुमार,एएसआई रामचन्द्र सिंह, पुलिस जवान महेन्द्र राम,चन्द्र भूषण कुमार दूबे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!