
हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आज शाम 4 बजे
Palamu : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर 25 मई 2026 की शाम 4 बजे हुसैनाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक होगी।

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध नागरिकों से शामिल होने की अपील की है। बैठक में बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था, आपसी भाईचारा और अफवाहों से बचाव को लेकर चर्चा होगी।




