हुसैनाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ दो चोर को किया अरेस्ट, भेजा जेल
Palamu : हुसैनाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। उन दोनों के निशानदेही पर चोरी की बैटरी बरामद की गई है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या- 197/2026, दिनांक 29/09/2026, धारा 303(2) BNS) दर्ज है।




