हुसैनाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार
Palamu : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार मंगलवार को हुसैनाबाद प्रखंड के उसके पैतृक गांव मरहा पथरा में किया जाएगा।

परिजनों के अनुसार, गांव के समीप कररबार नदी के तट पर पूरे रीति-रिवाज के साथ उसका दाह संस्कार होगा। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। ग्रामीणों के अनुसार अंतिम संस्कार में उसकी पत्नी रिया सिन्हा के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना नहीं है। चूंकि रिया सिन्हा भी जेल में है।



