अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला, सौंपा ज्ञापन

Palamu : पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 05 जून 2026 को प्रस्तावित सभा के संबंध में आवश्यक प्रशासनिक हस्तक्षेप एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने एक शिष्टमंडल के साथ डीसी को एक ज्ञापन सौंपा।

डीसी कोसों पर ज्ञापन में कहा गया है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट, झारखंड की ओर से आपका ध्यान चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम रामपुर में हाल ही में घटित हिंसक घटना के पश्चात उत्पन्न संवेदनशील परिस्थितियों की ओर आकृष्ट कराना चाहते हैं।
हाल ही में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल रामपुर गांव पहुंचा था, जहां विभिन्न ग्रामीणों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने पाया कि गांव में अभी भी भय, तनाव एवं असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। हालिया घटना के कारण सामाजिक संबंध प्रभावित हुए हैं तथा ग्रामीणों के बीच शांति एवं विश्वास की पुनर्स्थापना की आवश्यकता है।

इसी बीच यह जानकारी प्राप्त हुई है कि दिनांक 05 जून 2026 को रामपुर मलाह टोली में एक बड़ी सभा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वर्तमान परिस्थितियों में इस प्रकार के आयोजन से गांव में पुनः तनाव उत्पन्न होने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

हमारा मानना है कि इस समय प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं विश्वास बहाली होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि, जिससे पहले से संवेदनशील वातावरण और अधिक प्रभावित हो, उसका गंभीरतापूर्वक मूल्यांकन किया जाना आवश्यक है। विशेष रूप से तब, जब हालिया घटना की जांच एवं प्रशासनिक प्रक्रिया अभी भी जारी है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट का स्पष्ट मत है कि दोषी चाहे किसी भी पक्ष या समुदाय से संबंधित हों, उनके विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही निर्दोष लोगों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित किया जाना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित सभा के संबंध में वर्तमान परिस्थितियों, संभावित भीड़, सामाजिक तनाव एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का गंभीरता से आकलन कर आवश्यक निर्णय लिया जाए। यदि प्रशासन को किसी प्रकार की शांति भंग होने की आशंका प्रतीत होती है तो सभा की अनुमति पर पुनर्विचार करते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक एवं एहतियाती कदम उठाए जाएं। साथ ही क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
हमें पूर्ण विश्वास है कि जिला प्रशासन जनहित, सामाजिक सद्भाव एवं कानून के शासन को सर्वोपरि रखते हुए उचित निर्णय लेगा।

शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह,राजकुमार सिंह संजू सिंह,महाराणा प्रताप सिंह, मिथलेश सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह, जितेन्द्र सिंह, अजय सिंह, शैलेश सिंह, प्रभात सिंह, राजू सिंह, राणा सिंह, प्रेमतोस सिंह आदि शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!