अज्ञात महिला के हत्या में शामिल एक महिला आरोपी गिरफ्तार

Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,शहर थाना के एसआई चंद्रशेखर यादव और एसआई संगीता झा ने महिला के हत्या मामले में एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि महिला के आरोपी पति अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मालूम हो की 25 अप्रैल की सुबह शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा रांची रोड स्थित भगवती हॉस्पिटल के पीछे एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था।महिला की निर्मम हत्या की गई थी।

महिला की हत्या के बाद पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के बाद महिला ने अपना आरोप स्वीकार किया है।जिसके बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी मिला है की मृत महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!