
अपराधीयों ने पुलिस जवान को मारी गोली, इलाज के बाद खतरे से बाहर
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में बुलेट बाइक पर सवार अपराधी ने पुलिस जवान पवन सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल पुलिस जवान की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के चामा बरवइया गांव निवासी पवन सिंह उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी लालजी कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल पुलिस जवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद पुलिस जवान खतरे से बाहर है।इस संबंध में सदर थाना प्रभारी लालजी कुमार ने बताया कि पुलिस जवान के दाहिने हाथ में गोली लगी है।इलाज के बाद पुलिस जवान खतरे से बाहर है।
घटना के बारे में घायल पुलिस जवान के ससुर हृदया आनंद सिंह ने बताया कि पवन सिंह मनिका थाना में तैनात है। वहां से कुछ दिन पहले उनका बदली कहीं और जिला में कर दिया गया है।इसी बीच वह अपना ससुराल सुआ कौड़िया बिंदुआ गांव आए थे। इसी बीच रविवार की शाम वह टहल रहे थे तभी एक अपराधी वहां पहुंचा और उन्हें दो गोली मार दी। एक गोली उनके दाहिने हाथ में लगा है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है। वही इस घटना के बाद पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर सुरेश राम, अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकाश कुमार अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल पुलिस जवान का इलाज करवा रहे हैं।




