
उटारी: सड़क दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Palamu : पलामू जिला स्थित उटारी थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी सहेंद्र दीक्षित उम्र 35 वर्ष की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जबकि उनका भाई प्रदीप दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधवार को सहेंद्र दीक्षित और उनका भाई प्रदीप दीक्षित एक ही बाइक पर सवार होकर गढ़वा जिले के कांडी गांव अपने जजमान के घर गए थे। उधर से शाम के समय घर वापस लौटने के क्रम में बहेरवा गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर अज्ञात बोलेरो वाहन से हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने सहेंद्र दीक्षित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं घटना के बाद कांडी थाना की पुलिस अज्ञात बोलेरो वाहन की खोजबीन में जुट गई है।



