उपायुक्त संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

लातेहार:जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने कल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।मुलाकात के दौरान जिले के समग्र विकास, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिले में चल रही प्रमुख योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास एवं आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त को जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय एवं संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!