पुलिस लाइन रोड : सब्जी लदा पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल रांची रेफर

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड में सोमवार की रात करीब 12:00 बजे सब्जी लदा पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार डिलीवरी बॉय ब्लैंकीट के स्टाफ चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी विश्वनारायण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि उसके साथ बाइक पर सवार हमीदगंज मोहल्ला निवासी विनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल विनीत कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर मृतक विश्वनारायण के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!