एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ झामुमो का आंदोलन तेज

Latehar : माल्हन पंचायत के लोहारसी बाजारटांड़ में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा, चंदवा प्रखंड के द्वारा केंद्र सरकार के एमएमडीआर अमेंडमेंट बिल , 2026 (खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026) के खिलाफ ग्रामीण जागरूकता एवं आंदोलन अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र सरकार के प्रस्तावित खनिज संबंधी प्रावधानों से झारखंड के हितों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार और यहां के लोगों के हितों की रक्षा बेहद जरूरी है।

ग्रामीणों के बीच राज्य सरकार की मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, 200 यूनिट बिजली माफी योजना एवं सर्वजन पेंशन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच राजस्व एवं खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों में बदलाव का असर राज्य की वित्तीय क्षमता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। इसलिए ग्रामीणों को इस मुद्दे पर जागरूक और एकजुट करना आवश्यक है।

झामुमो नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार झारखंड के हितों और अधिकारों की अनदेखी करती है, तो पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन को और मजबूत करेगी। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि झारखंड के खनिज और प्राकृतिक संसाधनों पर झारखंड के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव,शमशेर खान, अंकित तिवारी, राजेंद्र भगत, मोहम्मद सरफराज, सौरभ श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव प्रजापति,डब्लू प्रजापति,बबलू राही,
दीपक प्रजापति सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

झामुमो चंदवा प्रखंड ने कहा कि यह अभियान आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहेगा और झारखंड के अधिकार, हित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की रक्षा के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!