
कबरी में दुर्गा पूजा समिति का गठन, आशीष रघुवंशी बने मुख्य संरक्षक
Latehar : गारू प्रखंड के रुद पंचायत अंतर्गत कबरी गांव में आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर 15 जुलाई 2026 को बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन, व्यवस्था एवं समिति के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद उपस्थित सदस्यों की सहमति से दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।
बैठक में आशीष सिंह रघुवंशी को मुख्य संरक्षक, सत्येंद्र प्रसाद को अध्यक्ष, रमेश्वर सिंह को उपाध्यक्ष, मुकेश सोनी को सचिव तथा प्रदीप सिंह को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।समिति के गठन के दौरान पूजा पंडाल, साफ-सफाई, बिजली, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्णय लिया।
बैठक में दिलीप यादव,अभिमन्यु सिंह,राजेश सिंह,मंगलदेव पासवान,टुनटुन पासवान,अनवर अंसारी,दिनेश उरांव समेत अन्य ग्रामीण एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।मुख्य संरक्षक आशीष सिंह रघुवंशी ने कहा कि दुर्गा पूजा समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। सभी के सहयोग से कबरी में पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं बेहतर तरीके से कराया जाएगा।




