चैनपुर के रबदा में वज्रपात से 13 मवेशी की मौत
चैनपुर(पलामू) : चैनपुर प्रखंड की रबदा पंचायत के केवाल व बाकीटांड़ गांव में बुधवार बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में आने से पांच गाय व तीन बकरियां की मौत हो गयी। इनमें विनोद चौधरी का तीन गाय,प्रीत चौधरी का एक गाय, बीगन चौधरी का एक गाय एवं काली चौधरी का एक बकरी और नारायण चौधरी का दो बकरी सहित अन्य पांच बकरी शामिल है।

घटना से पांचों को लगभग लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। भुक्तभोगियों ने बताया कि 13 मवेशी घर से करीब कुछ दूर स्थित जंगल में चर रहे थे। इस दौरान बारिश होने लगी। मवेशी पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे चले गये। इसी बीच बारिश के बीच वज्रपात की घटना हुई और 13 मवेशी उसकी चपेट में आ गये।भुक्तभोगियों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है।




