छतरपुर : फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के पिछुलिया गांव निवासी जितेंद्र राम के पुत्र दीपक कुमार उम्र 28 वर्ष मासिक तनाव में आकर सोमवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

इस घटना के बाद से छतरपुर थाना की पुलिस भी इस घटना की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!