
छिपादोहर पुलिस ने छात्रों को डायल-112 व नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी
Latehar : परियोजना +2 विद्यालय, छिपादोहर में छिपादोहर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान विद्यार्थियों को डायल-112 की उपयोगिता, बाल विवाह, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, समाज में व्याप्त डायन-बिसाही प्रथा, दहेज प्रथा तथा भारतीय नए आपराधिक कानून-2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न भी पूछे, जिनका पुलिस पदाधिकारियों ने सरल एवं संतोषजनक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।





