जहरीला जंतु के काटने से 17 वर्षीय युवती की मौत

Palamu : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी कलश रजक की पुत्री सोनाली कुमारी उम्र 17 की जहरीला जंतु के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोनाली कुमारी सोमवार की रात अपने छत पर सोई हुई थी। इस बीच सोनाली को अचानक एक जहरीला जंतु ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल सोनाली कुमारी को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेजेस अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दाह संस्कार के लिए अपने घर ले गए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!