जिला निर्वाचन पदा.सह उपायुक्त ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Latehar : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा गुरुवार को ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की गई।

ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया।मासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अन्य उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!