जेरुआ में युवक-युवती का शव बरामद,प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

Latehar: जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपे पंचायत के जेरुआ गांव के निकट स्थित जंगल में शुक्रवार को एक युवक और एक युवती का शव मिला।सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है परंतु पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।दरअसल, शुक्रवार को गांव के कुछ लोग मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गए थे।इसी दौरान युवक और युवती का शव देखकर ग्रामीणों ने हल्ला मचाया।इसके बाद आसपास के ग्रामीण वहां जमा हुए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभात दास के निर्देश पर पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा के बाद शवों को कब्जे में ले लिया।छानबीन में पता चला कि दोनों मनिका थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे।युवक की पहचान सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई।युवक की शादी भी कुछ महीने पूर्व ही हुई थी।हालांकि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।संभावना जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के मामले में ही दोनों ने आत्महत्या कर ली है।इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से तो संभावना है कि यह आत्महत्या का मामला है।परंतु पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!