दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल

Latehar : रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ एनएच 75 पर पतकी जंगल के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये।इनमें से दो लोगों की हालत खराब है।

उनका सदर अस्पताल, लातेहार में इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार दो बाइकों की सीधी टक्कर में मिथिलेश सिंह पिता धनेश्वर सिंह व उमेश कुमार सिंह पिता चमन सिंह (बानपुर, लातेहार) तथा मंजित यादव पिता सुरेश यादव, मतनाग (मनिका) घायल हुए हैं।

मौके पर गुजर रहे लोजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने उन्हें अपनी वाहन से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उमेश कुमार सिंह व मंजीत यादव को बेहजर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।स्थानीय लोगों ने कहा कि लोजपा जिला अध्यक्ष ने घायलों को अस्पताल में पहुंचा कर मानवता की मिशाल पेशा की है।घटना की जानकारी मिलने पर मनिका के समाजसेवी अख्तर अंसारी भी मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचने में मदद किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!