टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा कमांडर जीप आधा दर्जन व्यक्ति घायल
खटारा और जर्जर कमांडर जीप से सवारी को जान का खतर
palamu : नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में रविवार की दोपहर करीब 3:30 बजे सवारी लेकर जा रही एक कमांडर जीप का टायर अचानक फट गया। जिसके बाद कमांडर अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कमांडर पर सवार करीब आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावाबाजार थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना के बाद पुलिस कमांडर वाहन को जप्त कर थाना ले जाने की प्रक्रिया में जुट गई है। बताते चले की शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खटारा और जर्जर कमांडर जीप प्रतिदिन सड़क पर आवागमन कर रहे हैं। यही कारण है कि जर्जर कमांडर जीप होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालना पड़ रहा है।





