टोरी में आरओबी-एफओबी निर्माण को लेकर होगा जोरदार आंदोलन : रवि डे

Latehar :चंदवा प्रखंड स्थित आईबी बंगला में झाविस के प्रदेश अध्यक्ष सह समाजसेवी रवि कुमार डे की अध्यक्षता में शनिवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रवि डे ने कहा कि टोरी-चंदवा क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) एवं फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण कार्य में हो रही देरी के खिलाफ जल्द ही जोरदार आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए रेलवे फाटक पार करना एक बड़ी समस्या बन चुका है। यहां आए दिन लगने वाले जाम में फंसकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं कई लोगों की जान भी जा चुकी है। रवि डे ने कहा कि आरओबी का शिलान्यास हुए तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होना केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।उन्होंने आरोप लगाया कि टोरी जंक्शन कोयला जंक्सन बन गया आज केवल यह सिर्फ कोयला ढुलाई का केंद्र बनकर रह गया है। स्टेशन का उपयोग केवल कोयला परिवहन के लिए किया जा रहा है, जबकि यात्री सुविधाएं और नागरिक सुविधाएं यहां लगभग नगण्य हैं। स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बन रहे एफओबी निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है।श्री डे ने कहा कि टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन पर एक भी सवारी गाड़ी का परिचालन नहीं होना रेल प्रशासन की उदासीनता और तानाशाही रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि टोरी जंक्शन आज घोर उपेक्षा का शिकार है, जबकि इस स्टेशन से रेलवे को प्रतिमाह अरबों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र आरओबी और एफओबी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तथा यात्री सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!