ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, पहचान करने में जुटी पुलिस

Palamu : डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के आगे खुद कर अपनी जान दे दी। मालूम हो कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन के आगे खुद गया।जिसके वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के द्वारा इस घटना की जानकारी आरपीएफ पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पुलिस जवान विकास कुमार पाठक रेलवे स्टेशन पहुंचकर घायल अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!