
दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु शांति समिति की हुई बैठक
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कड़ी करवाई
Latehar : आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्गा पूजा को शांति एवं सदभावपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कर लें।सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पूर्व में ही सभी तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। सभी थाना तैयारी के साथ-साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रखें। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं गश्ती करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावे सभी पूजा पंडाल समिति के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार का भड़काऊ या अश्लील गाने का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि आगामी त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।किसी भी प्रकार की सहायता के लिए या आपात स्थिति में सूचना देने के लिए जिले स्तर पर 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम नंबर 06565–247981 पर अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 पर कॉल कर सूचना को साझा किया जा सकता है। साथ ही साईबर सेल के मोबाइल नंबर 6206159795 पर अथवा 112 पर कॉल कर सूचना साझा कर सकते हैं।आगे उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा मे डीजे पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। उन्होंने पूजा समितियों को अपना लाइसेंस का नवीनीकरण करा लेने की बात कही। आगे उन्होंने कहा कि विसर्जन निर्धारित रूट से ही की जायेगी।
विसर्जन के दौरान बिजली सेवा बाधित रहेगी। उन्होने रूट में बिजली की वैकल्पिक व्यस्था करने की बात कही।उन्होंने पूजा पंडाल में सीसीटीवी एवं लाइट की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी,उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,आइटीडीए निदेशक सरोजनी ऐनी तिर्की,सिविल सर्जन राजमोहन खलखो,जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह,नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन,मनिका एवं लातेहार विधायक प्रतिनिधि सभी विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी,गणमान्य व्यक्तियों समेत अन्य उपस्थित थे।





