शराब के नशे में महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या का प्रयास
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी मुरारी मोची की पत्नी रातो देवी उम्र 50 वर्ष शराब के नशे में अपने पति से झगड़ा कर गुरुवार की शाम जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास की।

जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रातो देवी प्रतिदिन शराब का सेवन करती है जिसकी वजह से उसकी मानसिक संतुलन बिगड़ जाती है और वह अपने पति और अन्य सदस्यों से बराबर झगड़ा झंझट करती है।
जिसके कारण गुरुवार की शाम शराब के नशे में पति से झगड़ा कर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास की। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।




