नगर उंटारी : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Gadhwa : नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफार्म नंबर एक के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात युवक की पहचान करने की प्रक्रिया में जुट गई है।




