
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने निकाली देशभक्ति रैली, वीर शहीदों को किया नमन
Latehar : 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के लोटस वैली स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शहर में देशभक्ति रैली निकाल कर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावनाओ का संचार किया।विद्यालय के करीब 40 बच्चों ने इस रेली में भाग लिया।रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ हो कर कारगिल पार्क तक गयी।
इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।उन्होने बिरसा मुंडा, शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और भारता माता समेंत देश के अन्य वीर शहीद एवं विभूतियों के चरित्रों का सजीव रूप प्रस्तुत कर उनके त्याग और साहस को नमन किया।
बच्चों की इस प्रस्तुति ने लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।रैली में विद्यालय की शिक्षिका साक्षी, सोनी, कल्पना, अनीषा, सफीना, पल्लवी, वर्षा एवं नूपुर के अलावा शिक्षक दीपक व विद्यालय के अन्य सहयोगी शामिल थे।





