
नवनिर्मित जिला नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) भवन का हुआ उद्घाटन

Latehar : जिला मुख्यालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) के नवनिर्मित भवन का बुधवार को उद्घाटन किया गया। राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह और क्षेत्रीय विधायक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आधुनिक सीसीआर भवन को जनता की सेवा के लिए समर्पित किया।
उद्घाटन समारोह में उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव समेत जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवनिर्मित सीसीआर भवन के शुरू होने से जिले में कानून-व्यवस्था की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रशासनिक समन्वय को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। आधुनिक सुविधाओं से लैस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिले की गतिविधियों की बेहतर निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई में सहायता मिलेगी।





