PALAMU: बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा के संयुक्त टीम ने किया केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण, बंदियों के समस्याओं से हुए रूबरू
Palamu : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बोर्ड ऑफ विज़िटर व डालसा के संयुक्त टीम के द्वारा बुधवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर का औचक निरीक्षण किया गया।पलामू के प्रभारी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा के अगुआई में टीम के जिला पंचायती राज पदाधिकारी दानवीर लकड़ा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम,ब्यवहार न्यायालय के निबन्धक कमल प्रकाश, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय, आदि ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरक, महिला वार्ड, मुलाकाती सहायता केंद्र,मेडिकल वार्ड,कीचन स्टोर रूम, लाइब्रेरी,प्रिंटिंग प्रेस, कपड़ा बुनाई आदि स्थलों व अन्य महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया व कैदियो को प्रदान की जा रही स्वास्थ सुबिधाओं ओर चिकित्सा ब्यवस्था का आकलन किया। टीम ने साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय,सुरक्षा ब्यवस्था व कैदियों से सम्बंधित ब्यवस्थाओ की समीक्षा की।
साथ ही टीम के लोगो ने बन्दियों से मुकदमे के बारे में पैरवी के लिए अधिवक्ता के बारे में भी जानकारी लिया। प्रभारी पीडीजे राज कुमार मिश्रा ने कहा कि कोई भी बन्दी बिना अधिवक्ता के नही रहे। डालसा के द्वारा सभी को मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो तो जेल पीएलवी के माध्यम से आप अपना समस्या लिखवाकर डालसा में भेज सकते है।टीम के लोगो ने यह भी परखा की सरकार के द्वारा निर्धारित मानक मेनू के तहत लोगों को भोजन दिया जा रहा है या नही इसकी भी पड़ताल की गई।जहां सभी व्यवस्थाएं संतोष जनक मिली।वही साफ सफाई पर संतोष ब्यक्त किया।बिदित हो कि निरीक्षण नियमित जांच का हिस्सा हैं।इसका मुख्य उद्देश्य जेल प्रशासन की ब्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और कैदियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है।साथ ही इस बात की भी पड़ताल की गई कि कारा में किसी प्रकार भेदभाव तो नही हो रहा है।साथ ही बन्दी अन्य बन्दी को डराने धमकाने का काम तो नही कर रहे हैं।निरीक्षण के दौरान पठन पाठन की पुस्तकें, संगीत स्टूमेंट आदि भी सही हालत में पाया गया।उन्होंने कहा कि बन्दियों को मानक के अनुसार आवश्यक सुबिधाये उपलब्ध हो इसके लिए निर्देश दिए गए है।

महिला वार्ड में बन्द महिला बन्दियों से भी टीम के लोगो ने मुलाकात किया व उनके समस्या से रूबरू हुए। बोर्ड ऑफ विजिटर टीम के द्वारा महिला बन्दियों के साथ छोटे बच्चों को बिस्किट व टॉफी प्रदान किया।जब एक चार साल के बच्चे ने जांच टीम को एक कविता व अंग्रेजी अल्फाबेट सुनाकर सब का दिल जीत लिया।
इस मौके पर काराधीक्षक प्रभात कुमार, कारापाल देवनाथ राम, के अलावे लीगल एड डिफेंस र के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, पुष्कर राज,डालसा असिस्टेंट संजीव कुमार सिंह,पीएलवी आलोक केरकेटा,नीरज सिंह, के अलावे सैकड़ो बन्दी उपस्थित थे।




