नौडीहा बाजार : कुआं में तैरता हुआ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर से नौडीहा बाजार तक जाने वाले पक्की सड़क के किनारे अवस्थित कुआं से तैरता हुआ शव मिला। शव को देख कर ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया एवं जन प्रतिनिधि को सूचना दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया एवं जन प्रतिनिधि ने घटनास्थल पर पहुंचकर संज्ञान लेते हुए नौडीहा बाजार थाना को घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से दी गई। तत्काल नौडीहा बाजार थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजेश बैठा एवं मो सिद्दीकी शेख अपने दल बल के पहुंचकर शव को बाहर निकाल।

मृतक के पहचान बारा निवासी सेवा निवृत शिक्षक अलखदेव राम के 45 वर्षीय विनय राम के रूप में हुई। मृतक के पिता अलखदेव राम ने फर्द बयान में पुलिस को बताया कि मानसिक स्थिति ठीकठाक नहीं था और अधिक शराब के भी सेवन करता था। नशे की हालत में कुआं में गिर गया है। जिसके कारण मौत हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर अत्यंतपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया। हालांकि नौडीहा बाजार पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!