पलामू के डीसी ने पेश की मानवता की मिसाल, सीढ़ी पर बैठकर दिव्यांग महिला का किया काम

Palamu : समाहरणालय सभागार में आयोजित जन समाधान दिवस के दौरान बुधवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत कर दी।

कार्यक्रम के बीच उपायुक्त को सूचना मिली कि मेदिनीनगर की रहने वाली एक दिव्यांग महिला, शीला कुमारी, उनसे मिलने आ रही हैं, लेकिन दोनों पैरों से असमर्थ होने के कारण समाहरणालय की सीढ़ियाँ चढ़ पाने में असहाय हैं।

यह सुनते ही उपायुक्त ने बिना एक पल गंवाए जन समाधान कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया और स्वयं नीचे सीढ़ियों तक जाकर उस महिला से मुलाकात की।

सीढ़ियों पर बैठकर उन्होंने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्या सुनी और तुरंत संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए आश्वस्त किया— “आपको अब दोबारा यहां आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, आपका कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!