पलामू जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

Palamu : भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू के जिला अध्यक्ष डॉ. विपुल गुप्ता के नेतृत्व में छःमुहान चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पलामू के युवाओं में बहुत ही आक्रोश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पलामू की युवाओं के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर जनमानस में आक्रोश है।अभी तक झारखण्ड में सभी परीक्षाओ में पेपर लीक कर राज्य के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। विगत दिनों उत्पाद शिपाही के दौड़ में 20 युवाओ का जान झारखण्ड सरकार के ग़लत रवैया के कारण चला गया था.
इन सभी घटनाओं को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जाँच कराने हेतु और
इस गंभीर मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर उनके इस्तीफ़ा का माँग करता है। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश वर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री ज्योति पाण्डेय जी,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक जी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता जिला मंत्री सोमेश सिंह , मंडल अध्यक्ष सरवन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मेदिनीनगर छोटू भाई सिन्हा, पप्पू गुप्ता, शैलेश सिंह, राजकुमार बर्मन, मनोज विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता चंद्रकांत सिंह इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!