पलामू पुलिस ने अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, शराबियों में मचा हड़कंप
Palamu : पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार दिनांक 01.08.2026 की रात्रि में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सभी थाना के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अड्डेबाजी कर रहे व्यक्तियों से पूछताछ हेतु उन्हें संबंधित थाना लाया गया।

पूछताछ के उपरांत संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में अड्डेबाजी, कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत एवं समझा बुझाकर छोड़ दिया गया।

साथ ही स्पष्ट किया गया कि दोबारा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।



