
पलामू पुलिस लाइन में मनाई गई अंबेडकर जयंती:आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, समानता का लिया संकल्प
Palamu : पलामू पुलिस लाइन में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।आईजी शैलेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने समता और समानता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पुलिसकर्मियों ने बाबा साहेब के संवैधानिक मूल्यों को याद किया।

मौके पर उपस्थित आईजी ने कहा कि सभी प्रकार के भेदभाव को भुलाकर देश की एकता और प्रगति के लिए काम करना है। उन्होंने सभी को बाबा साहेब के दिए समता, समानता और सुरक्षा के मूल्यों के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब के सामाजिक समरसता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।सभी ने एकजुट होकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता जताई।
मौके पर डीएसपी राजीव रंजन, डीएसपी राजेश कुमार यादव, इंस्पेक्टर सुरेश राम,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला, ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे,एएसआई अभिमन्यु सिंह, समाल अहमद,टिओपी 3 प्रभारी मंटू सिंह, टिओपी 2 प्रभारी राकेश सिंह,टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार,सचिव डेविड मिंज,कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह,सजुक्त सचिव अरविंद तिवारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा,उपाध्यक्ष जय प्रकाश पूरी,कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इसराइल, संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार,गंगा कुमार पासवान सहित अन्य पुरस्कारों में मुख्य रूप से उपस्थित थे।



