
पलामू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
Palamu :मेदिनीनगर शहर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने से वातावरण खुशनुमा बना रहा। कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत भरी सौगात से कम नहीं है।मानसून की आहट से पहले गुरुवार की दोपहर के बाद मेदिनीनगर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहने से वातावरण खुशनुमा बना रहा। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।बीते कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत भरी सौगात से कम नहीं रही। हालांकि हल्की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगरनिगम प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।




