घरेलू विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंची किशोरी, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Latehar : लातेहार बेंदी रेलवे के पोल संख्या 218/22 से 26 के बीच डाउन रेलवे लाइन पर गुरुवार को एक किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रिमझिम कुमारी (15 वर्ष) के रूप में की गई है।


जानकारी के अनुसार रिमझिम अपनी नानी के घर रह रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी मां ने उसे बर्तन मांजने के लिए कहा था, जिस पर उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच हल्का विवाद हो गया। विवाद के दौरान रिमझिम की मां उसे डराने के लिए दौड़ाई तभी वह घर से बाहर निकल गई।
इधर घटना के संबंध में लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घरेलू विवाद के बाद किशोरी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई, जहां वह एक मालगाड़ी की चपेट में आ गई। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!