पलामू में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्यौहार

Palamu : पलामू जिले में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास,उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपावली त्यौहार को लेकर रविवार की सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई के बाद रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से सजावट की गई थी।

शाम को लोगों ने विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।दीपावली पर बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर बच्चों ने परिवार के साथ त्योहार मनाया और फुलझड़ियां,अनार व पटाखे जलाए।

महिलाओं ने घरों के आंगन और मुख्य दरवाजों पर आकर्षक रंगोली बनाकर दीप सजाए। बाजारों में भी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया। पूजन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई और उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।देर रात तक मोहल्लों और गलियों में उत्सव का माहौल बना रहा।

पारंभिक रूप से इसे नरक चतुर्दशी के रूप में मनाते हुए देर रात में यम को दीप दान कर नरक के कष्ट से मुक्ति की कामना की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!