पांकी : गुनी भुइयां हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

मृतक की पत्नी एवं बड़ा पुत्र गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद

Palamu : दिनांक 09.11.2026 को रात्रि पांकी थाना को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढूब में गुनी भुइयां (उम्र करीब 50 वर्ष), पिता– स्व० जेसरी भुइयां की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी, पांकी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस संबंध में पांकी थाना कांड संख्या-172/2026, दिनांक 10.11.2026, धारा 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त मृतक की पत्नी एवं बड़े पुत्र को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक टांगी भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. मनतोरवा देवी, उम्र करीब 47 वर्ष, पति– स्व० गुनी भुइयां।
  2. कैलू भुइयां, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता– स्व० गुनी भुइयां दोनों ग्राम ढूब, थाना पांकी, जिला पलामू के निवासी हैं। बरामदगी
  3. घटना में प्रयुक्त एक टांगी। छापामारी दल
  4. पु०अ०नि० दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, पांकी।
  5. पु०अ०नि० रंजीत कुमार।
  6. सशस्त्र बल, पांकी थाना, पलामू।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!