पांकी में नए थाना भवन का डीआईजी, एसपी व विधायक ने किया उद्घाटन
Palamu : पांकी में नए थाना भवन का उद्घाटन बुधवार को किया गया।नए थाना भवन का उद्घाटन डीआईजी कौशल किशोर, एसपी कपिल चौधरी, पांकी विधानसभा के विधायक शशि भूषण मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

नए थाना भवन के उद्घाटन से आमजन में खुशी की लहर देखी गई।इस अवसर पर नए थाना भवन के प्रवेश के समय पूजा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया।पांकी थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों ने अनुष्ठान को विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया।
मौके पर पांकी इंस्पेक्टर जीतराम महली,पांकी थाना प्रभारी दीपक सिंह, पिपराताड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार,लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय मुख्य रूप से उपस्थित थे।



