पांडू : अज्ञात शव की हुई पहचान, शादी समारोह में गए व्यक्ति की पत्थर से कुच कर की गई हत्या

Palamu : पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरा के पास बेलहरा से लोमड़ीडीह जाने वाले कच्चे रास्ते पर मिले अज्ञात शव की पहचान रविवार सुबह करीब 10 बजे हो गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कवल गांव निवासी स्वर्गीय सुखी यादव के पुत्र जग नारायण यादव के रूप में हुई है।

परिजनों ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की।मृतक के परिजनों ने बताया कि जग नारायण यादव 7 मई को पांडू थाना क्षेत्र के कुलिया गांव स्थित अपने गोतिया अयोध्या यादव के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।इसी बीच शनिवार को पांडू थाना पुलिस ने बेलहरा से लोमड़ीडीह जाने वाले कच्चे रास्ते से एक अज्ञात शव बरामद किया था। शव की पहचान कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई थी।

तस्वीर देखने के बाद परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान जग नारायण यादव के रूप में की।

परिजनों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने जग नारायण यादव की पत्थर से मारकर हत्या की और पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर शव को जलाने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।रविवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।घटना की जानकारी मिलने पर राजद पलामू जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान, राजद अनुमंडल अध्यक्ष छतरपुर लवलेश प्रसाद यादव, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ राम गोरा सहित कई लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

नेताओं ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!