
पाटन : अज्ञात वाहन के धक्के से दो युवक घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव निवासी महराज भुइयां और मिथुन भुइयां के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में घायल मिथुन भुइयां ने बताया कि दोनों व्यक्ति सोमवार को बाइक पर सवार होकर लेसलीगंज अपने रिश्तेदार के घर गए थे। मंगलवार की दोपहर घर लौटने के क्रम में पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा मोड़ के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी महराज भुइयां की हालत गंभीर बनी हुई है।
इलाज के बाद मिथुन भुइयां खतरे से बाहर है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में दोनों का इलाज करवा रहे हैं।



