पाटन: दिवाली की खुशियां मातम में बदली, सड़क दुर्घटना में 27 वर्षीय युवक की मौत
Palamu : पाटन दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई।सड़क दुर्घटना में पाटन थाना क्षेत्र के गहर पथरा गांव निवासी दीनानाथ रजक के पुत्र रविन कुमार उम्र 27 वर्ष की मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविन कुमार रविवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक पर सवार होकर पाटन सीरमा बाजार दीपावली का सामान खरीदने गया था।

उधर से सामान लेकर घर लौटने के क्रम में रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से बाइक टकराने के बाद रविन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलने ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर घायल रविन कुमार को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सको ने रविन कुमार को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान सोमवार की सुबह अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





