
पाटन : महिला ने लगाई फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी सुडू कुमार की पत्नी विनीता देवी (उम्र 23 वर्ष) शनिवार की शाम मानसिक तनाव में आकर ससुराल में फांसी ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद ससुराल वालों के द्वारा महिला विनीता देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने महिला विनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि विनीता देवी का शनिवार की शाम किसी बात को लेकर अपने पति और ससुराल वालो से झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बीच विनीता गुस्से में आकर घर में फांसी लगा ली।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।
उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ससुराल वालों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही इस घटना के बाद से पाटन थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




