पूर्व मंत्री यमुना सिंह की पुण्यतिथि के अवसर में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

5 सितंबर से 9 सितंबर तक होगा मैच का आयोजन

Latehar : गारु प्रखंड अंतर्गत कोटाम पंचायत के पिपरटांड खेल मैदान में झारखंड के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री स्व यमुना सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे।

इस मैच का आयोजन केशरा चंडी फुटबॉल टूर्नामेंट समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष स्व यमुना सिंह की पुण्यतिथि के अवसर में किया जाता है।ताकि यमुना सिंह के जीवनी के बारे में लोगों को पता चल पाए और उनके विचार लोगों के दिलों तक पहुंच सके।

इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए बालक वर्ग को 1,501 रूपये और बालिका वर्ग को 1,201 रूपये प्रवेश शुल्क के रूप में जमा करना होगा।वहीं पुरस्कार की बात करें तो बालक वर्ग को प्रथम पुरस्कार विशाल खस्सी,ट्रॉफी और मैडल , द्वितीय पुरस्कार बड़ा खस्सी+ट्रॉफी +मेडल ,तृतीय पुरस्कार शानदार खस्सी+ट्रॉफी के साथ साथ छः तक खस्सी का पुरस्कार रखा गया है।वहीं बालिका वर्ग के लिए प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए खस्सी+ट्राफी रखा गया है।उक्त टूर्नामेंट का सफल संचालन के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है।जिसमें अध्यक्ष मंगल उरांव , उपाध्यक्ष राजेश्वर उरांव ,सचिव अमृतेश्वर सिंह ,सह सचिव योगेंद्र सिंह , कोषाध्यक्ष नरेश लोहरा , राजदेव सिंह ,सुनील सिंह,प्रदीप सिंह ,प्रसाद बैठा ,धनदेव सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन स्व यमुना सिंह के पुण्य तिथि दिवस 9 सितंबर को अतिथियों के द्वारा माननीय पूर्व मंत्री को श्रद्धा समर्पण अर्पित करते हुए टूर्नामेंट का समापन किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!