प्यार में पागल युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा समझा बुझाकर परिजनों ने उसे टावर से नीचे उतार
PALAMU : छतरपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी कुर्बान मियां का पुत्र एक युवती के प्यार में पागल होकर बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना छतरपुर थाना की पुलिस को दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर
युवक को समझा बूझाकर टावर से नीचे उतरने को कहा इसके बाद युवक टावर से नीचे उतर गया। नीचे उतरने के बाद पुलिस और परिजनों ने युवक को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया।
बताते चले कि आज-कल के युवक किसी भी हदतक गुजरने को तैयार हैं। अब प्यार में ज्यादा मामला टावर पर चढ़ने को लेकर सामने आ रहा है।




