फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

लातेहार: सदर थाना कांड संख्या 228/22, दिनांक 12 सितंबर 2022, धारा 147/148/149/458/341/323/504/506 भादवि एवं 17 सीएल एक्ट के फरार अप्राथमिक अभियुक्त प्रमोद सिंह (पिता- विश्वनाथ सिंह, निवासी- खजुरी, थाना- पांकी, जिला- पलामू) के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर इस्तेहार चिपकाया गया।पुलिस द्वारा विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत अभियुक्त के घर पहुंचकर इस्तेहार तामिला की कार्रवाई की गई।

अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है तथा न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा है।पुलिस ने अभियुक्त को शीघ्र न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। साथ ही बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं न्यायालय के आदेशों के अनुपालन हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!