भीम कुमार बने चतरा लोकसभा प्रभारी, पंकज तिवारी ने दी बधाई

Latehar : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा अधिसूचित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष भीम कुमार को चतरा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।उन्हें आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव तक पूरे वर्ष कांग्रेस पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की योजना बनाने तथा सभी स्तरों पर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।भीम कुमार की नियुक्ति से चतरा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक धार मिलने की संभावना है।इस अवसर पर लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भीम कुमार को बधाई दी।उन्होंने कहा कि भीम कुमार के अनुभव, संगठन क्षमता और सक्रिय नेतृत्व का लाभ चतरा लोकसभा क्षेत्र को मिलेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में चतरा सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!