हुसैनाबाद : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
PALAMU : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी सुरेश प्रजापति की 45 वर्षीय पत्नी मानती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।जानकारी के अनुसार महिला शुक्रवार को जपला बाजार धनतरेश के मौके पर खरीदारी के लिए गयी थी।

बाजार से खरीदारी के बाद वह अपने घर के सदस्य के साथ वापस लौट रही थी।इसी क्रम में जपला नबीनगर मुख्य सड़क के दरुआ मोड़ के पास अचानक एक कुत्ता सामने आ गया और बाइक असंतुलित हो गयी, जिससे मानती देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।




