गढवा: डंडा की मुखिया व मुखिया पति ने दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को दी एंबुलेंस की सौगात

Gadhwa : दीपावली के शुभ अवसर पर अपने निजी खर्च से डंडा की मुखिया रूपा देवी एवं समाजसेवी अनिल चौधरी ने गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आपातकालीन नि शुल्क 24×7 एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया है।

मौके पर उपस्थित मुखिया रूपा देवी ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आपातकालीन स्थिति में समय पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराना और जरूरतमंदों की जान बचाने में सहयोग करना है।

उन्होंने कहा की न कोई भेदभाव, न कोई स्वार्थ, बस मानवता की सेवा और जीवन बचाने का यह संकल्प।अपने लिय तो सभी लोग जीते है।मगर असली जिंदगी तो वह है जो दूसरों के काम आए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!